Thursday June 26, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

मुरादाबाद: गोमांस की सप्लाई करने वाली दो बहनें अरेस्ट, घर ही करती थीं गोकशी, सोशल मीडिया से मिलता था ऑर्डर


वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-मुरादाबाद में पुलिस ने ऐसी दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है जो घर में गोकशी करके शहर में गोमांस की सप्लाई करती थीं।
इन्हें फेसबुक से ऑर्डर मिलता था और स्कूटर से घूम-घूमकर सप्लाई करती थीं।
मुरादाबाद में गलशहीद पुलिस ने दो ऐसी महिलाओं को गिरफ्तार किया है जो गोकशी करके गोमांस का सप्लाई करती थीं।
25-25 हजार रुपए की इनामी सगी बहनें शातिर दिमाग हैं। पुलिस पूछताछ में उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया।
बताया कि वह घर के अंदर गोकशी करने के बाद मॉस को बड़े फ्रिज में रख लेती थीं। इसके बाद ऑन डिमांड स्कूटी से शहर के अलग-अलग इलाकों में गोमांस को सप्लाई किया जाता था।
पुलिस की नजरों से बचने के लिए घर की महिलाएं ही गोमॉस को सप्लाई करने का काम करती थीं।
वहीं दूसरी ओर फरार महिलाओं समेत पांच अन्य लोगों की तलाश में पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।
अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी को पकड़कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
एसओ गलशहीद लोकेंद्रपाल त्यागी ने सोमवार को सगी बहनों शूबी फरनाज पुत्री शमशाद पत्नी मोहम्मद इमरान व कैफी नूर पुत्री शमशाद निवासी डेहर मस्जिद वाली गली पक्का बाग थाना गलशहीद को गिरफ्तार किया था।
दोनों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम एसएसपी बबलू कुमार द्वारा घोषित किया गया था। दोनों लंबे समय से घर के अंदर ही गोकशी कर रही थीं।
इस कार्य में दोनों का साथ भाभी-मां के अलावा परिवार के अन्य लोग निभा रहे थे। 15 मार्च को घर के अंदर से गाय कटी हुई मिली थी।
पूछताछ में दोनों ने गोकशी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की थी।
एसओ गलशहीद लोकेंद्र पाल त्यागी ने बताया कि पकड़ी गई दोनों सगी बहनों ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए।
स्वीकार किया कि इस काम को वह लंबे समय से कर रही थीं। गोमॉस को वह घर के अंदर बड़े फ्रिज में स्टोर करके रखती थीं।
पुलिस की नजरों से बचने के लिए परिवार की महिलाएं ही स्कूटी के जरिए गोमॉस की सप्लाई ऑन डिमांड करती थीं। आमतौर पर पुलिस भी महिलाओं को चेकिंग के लिए नहीं रोकती है।
एसओ ने बताया कि फरार शमीम बी पत्नी शमशाद, जिकरान पुत्र इस्लाम असालतपुरा, सलमान पुत्र वसीउररहमान
निवासी भूसेरो वाली गली असालतपुरा, फरीद पुत्र नईमुद्दीन निवासी महक डेयरी के पास थाना गलशहीद, साईमा पत्नी तनवीर आलम उर्फ अनवर उर्फ तन्नु असालतपुरा की तलाश की जा रही है।
सोशल मीडिया के जरिये आते थे गोमांस के आर्डर
एसओ ने बताया कि पकड़ी गई 25-25 हजार रुपए की इनामी दोनों सगी बहनों ने बाकायदा सोशल मीडिया पर एकाउंट बना रखे थे।
फेसबुक के अलावा व्हाट्सएप पर लगातार सक्रिय रहती थीं। कोड वर्डों के जरिए ही सोशल मीडिया पर गोमॉस के आर्डर आते थे।
इसके बाद युवतियां ऑन डिमांड स्कूटी के जरिए गोमॉस की सप्लाई करती थीं।
एसओ गलशहीद ने बताया कि गोकशी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।